Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मई में निर्यात 15.46% बढ़कर 37.3 अरब डॉलर पर पहुंचा: सरकार

short by अंकिता ठाकुर / on Thursday, 2 June, 2022
सरकार ने गुरुवार को बताया कि देश की वस्तुओं का निर्यात मई में 15.46% बढ़कर 37.29 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, पेट्रोलियम उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान और रसायन क्षेत्र का प्रदर्शन अच्छा रहने से निर्यात बढ़ा है। इस दौरान व्यापार घाटा भी बढ़कर 23.33 अरब डॉलर पर पहुंच गया जो मई, 2021 में 6.53 अरब डॉलर था।