Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मक्का की ग्रैंड मस्जिद में शख्स ने की रेलिंग से कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश, वीडियो आया सामने

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 26 December 2025
मक्का (सऊदी अरब) स्थित ग्रैंड मस्जिद में एक शख्स द्वारा आत्महत्या की कोशिश करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में शख्स मस्जिद की रेलिंग से कूदता दिख रहा है जबकि नीचे खड़े गार्ड ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। घटना में शख्स का पैर फ्रैक्चर हुआ है जबकि उसे बचाने वाला गार्ड भी घायल हुआ है।