मक्खी को मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल मत करो; दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने पर SC
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के 57-मेट्रो स्टेशन बंद करने/ट्रेनें रद्द करने के सरकार के फैसले के विरोध वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए लोगों को होने वाली परेशानी पर चिंता जताई है। कोर्ट ने कहा कि मक्खी को मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। बकौल कोर्ट, मेट्रो/ट्रेन सेवाओं पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई जा सकती।
read more at हिन्दुस्तान


