Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मकान ढहने से दिल्ली में पिता-पुत्र की हुई मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल

short by अक्षत मित्तल / on Friday, 7 January 2022
दिल्ली दमकल विभाग ने बताया कि शुक्रवार तड़के बेगमपुर इलाके में एक मकान ढहने से एक 65-वर्षीय शख्स और उनके 30-वर्षीय बेटे की मौत हो गई। उन्होंने बताया, घटनास्थल से दो लोगों को बचाया गया है जनमें से एक शख्स गंभीर रूप से घायल है। बकौल दमकल विभाग, घटना की जानकारी मिलते ही चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची थी।