मगरमच्छ के साथ डांस करते शख्स का वीडियो आया सामने, आईएफएस अफसर ने दी प्रतिक्रिया
आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने पानी में मगरमच्छ के साथ डांस करने वाले शख्स के वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा, "कुछ लोग पागलपन की किसी भी हद तक जा सकते हैं।" वीडियो में शख्स मगरमच्छ को गले लगाते हुए भी दिख रहा है। एक ट्विटर यूज़र ने कहा, "यह डांस...कुछ ही सेकेंड में...जानलेवा साबित हो सकता था।"
read more at Twitter


