Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मच्छर मारने वाली कॉइल स्वास्थ्य के लिए किस तरह बन सकती है खतरनाक?

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Friday, 15 November, 2024
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टर हिमांशु श्रीवास्तव ने 'ऑनलीमायहेल्थ' वेबसाइट को 2022 में बताया था कि त्वचा, आंखों और फेफड़ों के लिए मच्छर मारने वाली कॉइल हानिकारक है। उन्होंने कहा था कि लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करने से सांस लेने में तकलीफ हो सकती है, आंखों में जलन व दर्द हो सकता है और स्किन एलर्जी हो सकती है।