मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी समुदाय के 3 लोगों की हुई मौत
मणिपुर के नोनी ज़िले के केकड़ू नागा गांव में शनिवार को 2 गुटों के बीच भीषण गोलीबारी में कुकी समुदाय के 3 लोगों की मौत हो गई। कुकी नागरिक संगठनों का आरोप है कि इन हत्याओं के पीछे नागा उग्रवादी समूह शामिल हैं। कुकी इनपी मणिपुर (KIM) ने सरकार से इस मामले में तुरंत कड़ी कार्रवाई करने, जवाबदेही तय करने और न्याय की मांग की है।
read more at Livehindustan


