मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर इन राज्यों की जनता को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा, "भारत के विकास में मणिपुर के लोगों की भूमिका पर गर्व है और त्रिपुरा विकास की ऊंचाइयों को छूता रहे।" उन्होंने कहा, "मेघालय प्राकृतिक सुंदरता और लोगों की मेहनती प्रवृत्ति के लिए जाना जाता है।"
read more at भाषा


