मणिपुर के पांच ज़िलों से इंटरनेट पर लगा प्रतिबंध हटाया गया
मणिपुर सरकार ने घाटी के पांच ज़िलों (इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, बिष्णुपुर, थौबल और काकचिंग) से इंटरनेट पर लगी रोक को सोमवार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। गौरतलब है, 10 सितंबर को पुलिस महानिदेशक और सुरक्षा सलाहकार को हटाने की मांग को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के मद्देनज़र यहां इंटरनेट सेवा को अस्थाई रूप से निलंबित किया गया था।
read more at भाषा


