Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, जिरीबाम में मिले 3 लोगों के शव

short by श्वेता यादव / on Saturday, 16 November 2024
मणिपुर-असम बॉर्डर के पास फिर भड़की हिंसा के बाद शुक्रवार को एक नवजात समेत दो बच्चों और एक महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही जिरीबाम में उग्रवादियों ने एक परिवार के 6 सदस्यों का अपहरण कर लिया था। माना जा रहा है कि ये शव उन्हीं लोगों के हैं।