Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मणिपुर में सिपाही ने सर्विस राइफल से सब-इंस्पेक्टर की गोली मारकर की हत्या

short by रघुवर झा / on Saturday, 2 November, 2024
मणिपुर के जिरीबाम ज़िले में शनिवार को एक सिपाही ने अपनी सर्विस राइफल से एक सब-इंस्पेक्टर की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी सिपाही की किसी बात को लेकर सब-इंस्पेक्टर के साथ बहस हुई थी। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
read more at भाषा