मणिपुर की घटना दुखद व निंदनीय है: डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपी भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मणिपुर में महिलाओं को नग्न घुमाने की घटना को दुखद और निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका संज्ञान लिया है।" गौरतलब है कि बृजभूषण को दो दिन पहले दिल्ली के राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट से ज़मानत मिली थी।
read more at Twitter


