Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मणिपुर के एयरपोर्ट के पास देखे गए यूएफओ की तलाश में भेजे गए 2 राफेल विमान: रिपोर्ट्स

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 20 November, 2023
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायुसेना ने मणिपुर के इम्फाल एयरपोर्ट के पास देखे गए अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (यूएफओ) की तलाश में 2 राफेल लड़ाकू विमानों को भेजा है। एएनआई के मुताबिक, एक विमान ने कम ऊंचाई पर उड़ान भरी लेकिन यूएफओ नहीं दिखा। बकौल वायुसेना, एयर डिफेंस रिस्पॉन्स मकैनिज़्म ऐक्टिवेट किए जाने के बाद 'स्मॉल ऑब्जेक्ट' नहीं देखा गया है।