मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन ने पश्चिम बंगाल के कार्यवाहक राज्यपाल के रूप में शपथ ली
मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन ने सोमवार को कोलकाता के राजभवन में पश्चिम बंगाल के कार्यवाहक राज्यपाल के रूप में शपथ ली। इस मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उपस्थित रहीं। गौरतलब है, उप-राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार बनाए जाने के बाद जगदीप धनखड़ ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया है।
read more at Twitter


