मणिपुर घटना को लेकर विपक्षी गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने वहां की राज्यपाल से की मुलाकात
मणिपुर में जारी हिंसा और 2 आदिवासी महिलाओं को नग्न कर परेड कराए जाने को लेकर विपक्षी गठबंधन 'INDIA' के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को वहां की राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल अनुसुइया को एक ज्ञापन सौंपकर उनसे सभी प्रभावी कदम उठाते हुए राज्य में शांति व सद्भाव बहाल करने का अनुरोध किया।
read more at Twitter


