Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मणिपुर भूस्खलन में अब तक 25 की मौत, सीएम ने कहा- राज्य के इतिहास की सबसे दुखद घटना

short by अनुज श्रीवास्तव / on Saturday, 2 July 2022
तुपुल रेलवे स्टेशन (मणिपुर) के पास भीषण भूस्खलन में मरने वाले लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर 25 हो गई, जबकि 38 लोग अब भी लापता हैं। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने हादसे को राज्य के इतिहास की सबसे दुखद घटना बताया। बकौल सीएम, मिट्टी के कारण सभी शवों को निकालने में 2-3 दिन का समय और लगेगा।