मणिपुर में नग्न कर घुमाई गईं महिलाओं के बयान फिलहाल दर्ज न करें: सीबीआई से एससी
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से कहा है कि वह फिलहाल उन महिलाओं के बयान दर्ज न करे जिन्हें मणिपुर में नग्न कर घुमाया गया था। गौरतलब है कि मणिपुर में हिंसा के बीच मई में पुरुषों के एक समूह द्वारा 2 महिलाओं को नग्न कर उनकी परेड कराई गई थी। इस घटना के वीडियो हाल ही में सामने आए थे।


