मणिपुर में पेट्रोलिंग कर रहे असम राइफल्स के जवानों पर उग्रवादियों ने घात लगाकर किया हमला
अधिकारियों ने बताया है कि तेंग्नोपाल (मणिपुर) में पेट्रोलिंग कर रहे असम राइफल्स के जवानों पर घात लगाकर बैठे उग्रवादियों ने आईईडी से हमला किया और फायरिंग भी की। एक अधिकारी के मुताबिक, घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है और जवानों ने उग्रवादियों पर जवाबी फायरिंग की जिसके बाद वे भाग गए। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
read more at NewsBytes हिन्दी


