मणिपुर में प्रदर्शनकारियों ने किया कर्फ्यू का उल्लंघन, पुलिस की कार्रवाई में 25 लोग हुए घायल
बिष्णुपुर (मणिपुर) में बुधवार को हज़ारों प्रदर्शनकारियों ने कर्फ्यू का उल्लंघन कर सुरक्षा बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे जिसमें 25 से अधिक लोग घायल हो गए। बकौल अधिकारी, पुलिस व सुरक्षाबलों की आवाजाही रोकने के लिए प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए थे।
read more at दि प्रिंट


