Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा में उपद्रवियों ने सीआरपीएफ जवानों पर किया हमला, 2 जवान शहीद

short by श्वेता यादव / on Saturday, 27 April, 2024
मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदायों के बीच जारी संघर्ष के बीच शुक्रवार देर रात कुकी समूह के लोगों ने केंद्रीय सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर हमला कर दिया। हमले में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों जवान विष्णुपुर ज़िले के नारानसेना इलाके में तैनात सीआरपीएफ की 128वीं बटालियन से थे।