Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मणिपुर में राहत व मुआवज़े पर विचार के लिए 3 पूर्व महिला न्यायाधीशों की बनी समिति

short by वरुण कुमार / on Monday, 7 August, 2023
सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर हिंसा मामले में राहत, मुआवज़े, पुनर्वास, उपचारात्मक उपायों और जांच पर गौर करने के लिए उच्च न्यायालय की तीन पूर्व महिला न्यायाधीशों की एक समिति का गठन किया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि समिति की अध्यक्षता जस्टिस गीता मित्तल करेंगी और इसमें जस्टिस शालिनी जोशी और जस्टिस आशा मेनन भी शामिल होंगी।