Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मणिपुर सीएम की सुरक्षा टीम के काफिले पर उग्रवादियों ने किया हमला, एक जवान हुआ घायल

short by प्रियंका वर्मा / on Monday, 10 June, 2024
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की सुरक्षा टीम के काफिले पर कांगपोकपी ज़िले में नैशनल हाईवे-37 पर सोमवार सुबह करीब 10:40 बजे घात लगाकर बैठे संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया जिसमें 32 वर्षीय एक जवान घायल हो गया है। जवान के दाहिने कंधे के पीछे गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए इम्फाल ले जाया गया है।
read more at Indian Express