Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मणिपुर हिंसा की जांच के लिए किया जाएगा न्यायिक आयोग का गठन: गृह मंत्री अमित शाह

short by मनीष झा / on Thursday, 1 June, 2023
हिंसा प्रभावित मणिपुर के दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि मणिपुर हिंसा की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन किया जाएगा। गृह मंत्री ने कहा, "इस आयोग में हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश के स्तर के सेवानिवृत्त न्यायधीश शामिल होंगे।" उन्होंने कहा, "हिंसा में दर्ज मामलों में से 6 मामलों की जांच सीबीआई करेगी।"