Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मणिपुर हिंसा पर आधारित किताब लिखने वाले असम के लेखक के खिलाफ दर्ज हुआ केस

short by खुशी / on Tuesday, 28 November, 2023
मणिपुर हिंसा पर आधारित किताब 'मणिपुर फाइल्स' के लेखक असम निवासी प्रणबानंद दास के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बकौल पुलिस, लेखक के खिलाफ इंफाल में एक शख्स ने विभिन्न समुदायों के बीच तनाव बढ़ाने व हिंसा को पक्षपातपूर्ण तरीके से बताने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। मणिपुर में हुई हिंसा में 180+ लोग मारे गए हैं।