मणिपुर हिंसा में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 71 हुई, 45,000 लोगों को किया गया रेस्क्यू
मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने बताया है कि राज्य में हुई हिंसा में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है। वहीं, हिंसा प्रभावित इलाकों से करीब 45,000 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बकौल सिंह, गुरुवार को उग्रवादियों संग हुई गोलीबारी में 1 कमांडो शहीद हो गया जबकि 6 कमांडो घायल हो गए।
read more at Hindustan Times


