मतदान के बाद ईवीएम किस तरह स्ट्रॉन्ग रूम तक ले जाकर मतगणना से पहले सुरक्षित रखी जाती हैं?
बूथों पर मतदान के बाद पीठासीन अधिकारी मतों का विवरण तैयार कर उनकी अटेस्टेड कॉपी हर उम्मीदवार के पोलिंग एजेंट को सौंपते हैं। इसके बाद ईवीएम सील कर उम्मीदवारों की मौजूदगी में वाहनों से स्ट्रॉन्ग रूम ले जाई जाती हैं। सुरक्षा के बीच स्ट्रॉन्ग रूम सील रहते हैं जो मतगणना के दिन की सुबह से पहले खोले नहीं जा सकते।


