Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मथुरा में कार सवार बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे भाई-बहन पर चलाईं गोलियां, हालत गंभीर

short by प्रियंका तिवारी / on Sunday, 27 April, 2025
मथुरा (यूपी) में कार सवार बदमाशों द्वारा घर के बाहर सो रहे भाई-बहन पर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने किसी से चंद्रपाल नामक शख्स के घर का पता पूछा और मकान के सामने पहुंचते ही गोलियां बरसा दीं। बकौल पुलिस, दोनों की हालत गंभीर है और वे आगरा के अस्पताल में भर्ती हैं।
read more at भाषा