मथुरा में जालौन निवासी किशोरी का बाथरूम में नहाते समय अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में होटल मलिक के बेटे को गिरफ्तार कर पुलिस ने होटल को सील कर दिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे जमानत मिल गई। एमवीडीए सचिव आशीष सिंह ने बताया कि गेस्ट हाउस मानकों के विपरीत चल रहा था।