मदरसों में 'मन की बात' के प्रसारण से सरकार-मुस्लिमों के बीच गलतफहमी दूर होगी: यूपी के मौलाना
बरेली (उत्तर प्रदेश) के मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने मदरसों, खानकाहों व दरगाहों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम 'मन की बात' के प्रसारण को लेकर मंगलवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "यह एक ऐतिहासिक कदम है और इससे मुसलमानों व सरकार के बीच की गलतफहमियां खत्म होंगी।" बकौल मौलाना, प्रधानमंत्री ने इतिहास के पन्नों को पलटकर रख दिया है।
read more at Public


