बिहार के मधेपुरा में 24 वर्षीय लैब मैनेजर बाबू साहब यादव का शव बोरे में बंद धान के खेत से बरामद हुआ। परिजनों ने गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाते हुए पैसों के लेन-देन को वजह बताया है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर पांच नामजद समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।