मध्य प्रदेश में अगले 2 दिनों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते मध्य प्रदेश में बुधवार व गुरुवार के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, बुधवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, दमोह समेत कई ज़िलों में जबकि गुरुवार को विदिशा, सागर, दमोह व पन्ना में हल्की बारिश हो सकती है। राज्यभर में 20 जनवरी तक ठंडी हवा चलने के आसार हैं।
read more at हिन्दुस्तान


