Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई विक्की कौशल की फिल्म 'छावा'

short by रौनक राज / on Wednesday, 19 February 2025
हाल में रिलीज़ हुई फिल्म 'छावा' को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री किया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर उनके पुत्र संभाजी महाराज पर...आधारित फिल्म 'छावा' को टैक्स फ्री करने की घोषणा करता हूं।" लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ऐक्टर विक्की कौशल ने मुख्य किरदार निभाया है।