Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मध्य प्रदेश सरकार ने बढ़ाई 'लाडली बहना योजना' की सहायता राशि

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 11 November, 2025
मध्य प्रदेश सरकार ने 'लाडली बहना योजना' के तहत दी जाने वाली मासिक वित्तीय सहायता राशि को बढ़ा दिया है। अब लाडली बहनों को ₹1,250 की जगह ₹1,500 मिलेंगे। इस योजना की ₹1.26 करोड़ से अधिक महिला लाभार्थियों को नवंबर से ही बढ़ी हुई राशि मिलनी शुरू हो जाएगी। वहीं, इससे सरकार पर ₹1793.75 करोड़ का अतिरिक्त खर्च आएगा।