Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मध्य प्रदेश में महिला के चेहरे पर ब्लेड से हमला करने वाले आरोपी पर लगा एनएसए

short by नदीम अनवर / on Tuesday, 14 June, 2022
भोपाल (मध्य प्रदेश) में महिला पर ब्लेड से हमला करने के आरोपी पर राज्य सरकार ने एनएसए लगाया है। राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मामले की तुरंत सुनवाई के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। दरअसल, शुक्रवार को छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला पर हमला हुआ था जिसके बाद उसके चेहरे पर 118-टांके आए।