मध्य प्रदेश सरकार ने आज कैबिनेट की बैठक में किन-किन प्रस्तावों को दी मंज़ूरी?
मध्य प्रदेश सरकार ने गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में दतिया में हवाई पट्टी के निर्माण को मंज़ूरी दी। इसके अलावा, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटों को बढ़ाकर 250 करने, आर्थिक रूप से कमज़ोर कलाकारों व साहित्यकारों की वित्तीय सहायता ₹1,500/माह से बढ़ाकर ₹5,000/माह करने और 'श्री रामचंद्र पथ गमन न्यास' के गठन को मंज़ूरी दी गई।
read more at News18 हिंदी


