मध्य प्रदेश सरकार ने मॉब लिंचिंग के पीड़ितों को मुआवज़ा देने की योजना को दी मंज़ूरी
मध्य प्रदेश सरकार ने मॉब लिंचिंग के पीड़ितों को मुआवज़ा देने की योजना को मंज़ूरी दे दी है। इस योजना में 5 या उससे अधिक लोगों के समूह द्वारा किसी शख्स की हत्या/पिटाई को मॉब लिंचिंग बताया गया है। योजना के तहत, इसमें मारे जाने वालों के परिवार को ₹10 लाख और घायलों को ₹4-₹6 लाख का मुआवज़ा दिया जाएगा।
read more at हिन्दुस्तान


