Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मध्य प्रदेश सरकार ने लागू किया 'नो वैक्सीन, नो राशन' नियम

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Tuesday, 16 November 2021
मध्य प्रदेश सरकार ने कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए व टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए 'नो वैक्सीन, नो राशन' नियम लागू किया है। इस संबंध में राज्य के खाद्य विभाग ने 8 नवंबर को आदेश जारी किया था। सरकारी आदेश के अनुसार, सभी राशन कार्ड धारकों के लिए कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवाना अनिवार्य होगा।