Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मनी लॉन्डरिंग मामलों में भी ज़मानत नियम है और जेल अपवाद: सुप्रीम कोर्ट

short by श्वेता भारती / on Wednesday, 28 August, 2024
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा, "धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) मामलों में भी ज़मानत नियम और जेल अपवाद है।" कोर्ट ने मनी लॉन्डरिंग के एक मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कथित सहयोगी प्रेम प्रकाश को ज़मानत देते हुए यह टिप्पणी की। बकौल कोर्ट, किसी भी व्यक्ति को उसकी स्वतंत्रता से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।