मनोवैज्ञानिक ने बताया रिलेशनशिप और सिचुएशनशिप में अंतर
मनोवैज्ञानिक सृष्टि वत्स ने कहा है कि सिचुएशनशिप में न बाउंड्रीज़ तय होती हैं और न भविष्य की प्लानिंग होती है जिससे पार्टनर की मंशा समझ नहीं आती। बकौल वत्स, इसमें पार्टनर अपनी भावनाएं कम शेयर करता है और कपल एक-दूसरे की बातें कम मानते हैं। उन्होंने कहा, "हेल्दी रिलेशनशिप...आमतौर पर उबाऊ लगते हैं क्योंकि उनमें शांति-सिक्योरिटी महसूस होती है।"


