मनीष सिसोदिया ने जेल से बाहर आने के बाद स्वर्ण मंदिर में टेका माथा
दिल्ली शराब नीति केस में ज़मानत मिलने के बाद 'आप' नेता मनीष सिसोदिया ने रविवार को अमृतसर (पंजाब) स्थित स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। इस दौरान सिसोदिया ने कहा, "जब मैं जेल में था तब पंजाब के लोगों को बहुत याद करता था।" उन्होंने कहा, "जेल में अरदास की थी कि जब बाहर आऊंगा तो स्वर्ण मंदिर में माथा टेकूंगा।"
read more at ABP न्यूज़


