मन हल्का लग रहा, सीने से एक बोझ उतर गया: कांग्रेस से निकाले जाने के बाद संजय निरुपम
कांग्रेस से निष्कासित किए जाने के बाद संजय निरुपम ने कहा है, "कांग्रेस से मुक्ति मिलने के बाद मन बहुत हल्का लग रहा है।" उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है (जैसे) सीने पर से एक बोझ उतर गया। पूरे कांग्रेस परिवार को धन्यवाद।" इससे पहले निरुपम ने कहा था कि कांग्रेस में 5 पावर सेंटर हैं जो आपस में टकराते हैं।
read more at ABP न्यूज़


