मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 7 निजी स्कूलों पर लगा ₹1 लाख जुर्माना
गौतमबुद्ध नगर (यूपी) ज़िला प्रशासन ने फीस वृद्धि के नियमों का उल्लंघन करने को लेकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 7 प्राइवेट स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की है। बकौल अधिकारी, निर्धारित सीमा से 7.23% अधिक फीस बढ़ाने को लेकर इन स्कूलों पर ₹1-1 लाख जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले इन स्कूलों को 45 नोटिस जारी किए गए थे।
read more at हिन्दुस्तान


