Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मनमोहन सिंह के कारण गांव में सुविधाएं आने पर पाक से शुक्रिया बोलने भारत आया था उनका दोस्त

short by तान्या झा / on Friday, 27 December, 2024
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के पाकिस्तानी दोस्त राजा मोहम्मद अली 2008 में उनसे मिलने भारत आए थे। दरअसल, सिंह के पीएम बनने के बाद पाकिस्तान के गांव गाह (उनका जन्मस्थान) का कायापलट किया गया था। बकौल रिपोर्ट, मनमोहन के लिए राजा गांव की मिट्टी, पानी व फोटो लाए थे जबकि सिंह ने उन्हें पगड़ी, शॉल और घड़ी दी थी।