Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मनिका बत्रा शिविर में शामिल नहीं होने के कारण एशियाई चैंपियनशिप के लिए टीम से हुईं बाहर

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 16 September 2021
सोनीपत में अनिवार्य राष्ट्रीय शिविर में शामिल न होने के चलते भारत की नंबर-1 महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को 28-सितंबर से दोहा में शुरू होने वाली एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है। अब सुतीर्था मुखर्जी महिला टीम की अगुआई करेंगी। अयिका मुखर्जी, श्रीजा अकुला और अर्चना कामथ टीम की अन्य सदस्य हैं।