Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मनी लॉन्डरिंग केस में एचसी से एकनाथ खडसे को राहत; गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा मिली

short by shashank mishra / on Thursday, 21 October 2021
बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2016 के पुणे ज़मीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्डरिंग के एक मामले में एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे को गुरुवार को गिरफ्तारी से 1 सप्ताह के लिए अंतरिम सुरक्षा दे दी। इस मामले में खडसे के दामाद गिरीश चौधरी को जुलाई में गिरफ्तार किया गया था और अभी वह न्यायिक हिरासत में हैं।