मनी लॉन्डरिंग मामले में गिरफ्तार सत्येंद्र जैन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने कथित मनी लॉन्डरिंग मामले में गिरफ्तार 'आप' नेता व दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले, जैन को 13 जून तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेजा गया था। इस मामले में ईडी ने जैन को 30 मई को गिरफ्तार किया था।
read more at ABP न्यूज़


