मनीष सिसोदिया को मिलेगी जमानत? कोर्ट ने ED-CBI से मांगा जवाब
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री व आप के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने याचिका दायर कर अंतरिम जमानत की मांग की है। अब दिल्ली कोर्ट ने सिसोदिया की याचिका पर ईडी असौर सीबीआई से जवाब मांगा है। इस मामले में अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होनी है।
read more at Times Now Navbharat


