मनीषा ने यूके के पीएम सुनक से उनके लंदन स्थित आवास पर की मुलाकात, शेयर कीं फोटो
ऐक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से उनके लंदन स्थित आवास पर मुलाकात की। मनीषा ने इंस्टाग्राम पर इसकी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "प्रधानमंत्री सुनक को नेपाल के बारे में प्रेमपूर्वक बोलते हुए सुनकर बहुत खुशी हुई।" उन्होंने लिखा, "मैंने प्रधानमंत्री और उनके परिवार को एवरेस्ट बेस कैंप की यात्रा के लिए आमंत्रित किया है।"
read more at Hindustan Times


