मनोज बाजपेयी का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, ऐक्टर ने कहा- प्रोफाइल के किसी पोस्ट पर न दें ध्यान
ऐक्टर मनोज बाजपेयी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। मनोज ने कहा, "आप सभी से अनुरोध है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता है, मेरी प्रोफाइल के किसी भी पोस्ट पर ध्यान न दें।" हालांकि, मनोज के अकाउंट से अब तक कोई असामान्य ट्वीट नहीं किया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


