Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मनोज बाजपेयी को 'चरसी' व 'गंजेड़ी' कहने के केस में केआरके के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वॉरंट

short by मोनिका शर्मा / on Saturday, 18 March, 2023
इंदौर की ज़िला अदालत ने अभिनेता मनोज बाजपेयी द्वारा दायर किए गए मानहानि के मामले में पेश न होने पर फिल्ममेकर-ऐक्टर कमाल राशिद खान (केआरके) के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया है। बाजपेयी के वकील के मुताबिक, कोर्ट ने केआरके के खिलाफ पहले ज़मानती वॉरंट जारी किए थे। केआरके ने 2021 में ट्विटर पर बाजपेयी को 'चरसी, गंजेड़ी' कहा था।